फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला शव

हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला शव

Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला शव
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर से पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के जेठापुर गांव निवासी 52 वर्षीय रोशनलाल पुत्र लीलाधर के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बेटे जयवीर ने शव देख शिनाख्त की। हरदोई ब्रांच नहर में माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चांदूपुर के समीप बृहस्पतिवार शाम लोगों ने एक शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि नहर में शव पड़ा होने की सूचना पर बलरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने नहर से शव निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र पचास साल के आसपास है। उसने काली शर्ट, सफेद पायजामा, धारीदार अंडरवियर पहन रखा था। दोहरा मजबूत शरीर, गले में काले, लाल रंग का धागा और हाथ में कलावा बंधा था। शव दो, तीन दिन पुराना लग रहा था। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बेटे ने उनकी शिनाख्त की। बेटे ने बताया कि 26 मई को बैंक के काम से उसके पिता रोशनलाल पूरनपुर आए थे। इसे बाद से घर नहीं लौटे थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को शव मिलने की जानकारी हुई तो वह चेक करने आए थे। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है, न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed