फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत

पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत

Fri, 31 May 2019 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत
बीसलपुर। खरदाह मार्ग पर बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर में लगी चोट ही मौत की वजह बनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी 20 वर्षीय प्रमोद पुत्र सत्यपाल मजदूरी करते थे। बुधवार को वह मधवापुर गांव गए थे। रात को बाइक से वापस घर आ रहे थे। बाइक चलाते वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना था। गांव से एक किलोमीटर पहले बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में प्रमोद की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिया के पास पहुंचे गांव के लोगों ने शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रमोद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पिता सत्यपाल, मां शांति देवी और पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed