{"_id":"5cf019acbdec22076a49b0e4","slug":"155923913114-pilibhit-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक हत्याकांड: दो संदिग्ध हिरासत में, तीसरे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अशोक हत्याकांड: दो संदिग्ध हिरासत में, तीसरे की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गला दबाकर युवक की हत्या के मामले में तीन टीमें लगाई गई हैं। सुरागरसी के बाद दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। फरार हुए तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए मुल्जिमों से 24 घंटे से जारी कड़ी पूछताछ के बाद भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
असम पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर एक प्लाट में बुधवार सुबह किन्नर वेशधारी 32 वर्षीय युवक अशोक कुमार का शव पड़ा मिला था। खुदागंज शाहजहांपुर के गांव पहाड़ीपुर का मूल निवासी अशोक वर्तमान में न्यूरिया थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में मां के साथ रहता था। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। भाई अरविंद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर लिखाई थी। हत्याकांड के खुलासे को सुनगढ़ी थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम भी लगाई गई है। तफ्तीश में प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस दबिशें भी दे रही है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से टीमें पूछताछ कर रही हैं। कुछ बिंदु सामने आए हैं, जिन पर पड़ताल जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।