{"_id":"6b073bca8d1f33cfdf0ba6e3","slug":"altercation-at-a-grocery-store-three-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1045629-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: परचून की दुकान पर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: परचून की दुकान पर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के हाशमपुर गोपाल गांव में बुधवार की सुबह परचून की दुकान पर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। विवाद सामान के रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ।
सत्यभान के बेटे ने गांव निवासी सरदार सिंह के बेटे पर दुकान से सामान लेकर रुपये न देने का आरोप लगाया। सत्यभान जब रुपये मांगने सरदार सिंह के घर पहुंचे, तो उनके साथ गालीगलौज की गई। बुधवार सुबह सत्यभान ने दोबारा रुपये मांगे। इस पर सरदार सिंह और उनके चार बेटों ने सत्यभान और करनवीर सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सत्यभान, करनवीर सिंह और सरदार सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। सीओ हाईवे वरुण कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।