{"_id":"5cf019a5bdec220764029a13","slug":"155923912410-pilibhit-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख नहीं देने पर सचिव से जवाब तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अभिलेख नहीं देने पर सचिव से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विकास कार्यों में गड़बड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने के आरोप में घिरे सचिव की मुश्किलें बढ़ गई है। जांच टीम को अभिलेख नहीं देने पर नोटिस जारी कर सचिव से डीपीआरओ ने जवाब तलब किया है। मामला पूरनपुर की ग्राम पंचायत सिसईया का है। यहां के ग्रामीण राजेंद्र आदि ने तत्कालीन डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा को शिकायत पत्र देते हुए सचिव पुष्कर राना पर विकास कार्यों के नाम भेजी गई लाखों की धनराशि का गबन करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने मामले की जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित की। लेकिन आज तक सचिव ने मौके पर कई बार पहुंची जांच टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इसको लेकर करीब चार महीने पूर्व भी सचिव को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद आज तक जांच टीम का सहयोग करना तो दूर अभिलेख तक उपलब्ध नहीं कराए गए। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने पर डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने सचिव पुष्कर राना को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर सचिव पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
सचिव पुष्कर राना को दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी अगर सचिव अभिलेख उपलब्ध नहीं कराता है तो अंतिम नोटिस जारी कर सचिव का निलंबन किया जाएगा। प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
सचिव पुष्कर राना को दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी अगर सचिव अभिलेख उपलब्ध नहीं कराता है तो अंतिम नोटिस जारी कर सचिव का निलंबन किया जाएगा। प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन