{"_id":"6b07359a9e68b5d8ad043498","slug":"security-guard-found-hanging-in-court-premises-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-149277-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रहरी जवान अदालत परिसर में फंदे पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रहरी जवान अदालत परिसर में फंदे पर लटका
Thu, 26 Nov 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में एक प्रहरी जवान ने अदालत परिसर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, दार्चुला के लेकम गांव पालिका 4 निवासी भूपेंद्र टम्टा जिला अदालत में ड्यूटी पर तैनात थे। बीते मंगलवार की रात वह भोजन के बाद अदालत परिसर में बने कमरे में सोने के लिए गए। दूसरे दिन सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो साथियों ने उसकी खोजबीन की। उनके कमरे में जाकर देखा तो छत पर लगे पंखे के सहारे उनका शव फंदे पर लटका मिला। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
