फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर जेई से ठगे साढ़े चार हजार

मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर जेई से ठगे साढ़े चार हजार

Tue, 28 May 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर जेई से ठगे साढ़े चार हजार
बीसलपुर। खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर एक जालसाज ने नगर पालिका परिषद के जेई से साढ़े चार हजार रुपये ठग लिए। जेई ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दे दी है। जेई मोहम्मद सलमान ने बताया कि तीन मई को एक जालसाज ने स्वयं को मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर स्थानीय निकाय के जिला प्रभारी राजपाल से फोन पर ईओ रविशंकर शुक्ला से बात कराने को कहा था। राजपाल के कहने पर पहले ईओ ने बताए गए नबंर पर बात की फिर जेई मोहम्मद सलमान से बात करने को कहा। जेई मोहम्मद सलमान ने बात की तो उनसे राहत कोष में जमा करने के लिए तत्काल साढ़े चार हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करने को कहा गया। इस पर जेई ने रुपये जमा करा दिए। बैंक खाता देना बैंक सुल्तानपुर का था। जेई को शक हुआ तो उन्होंने फिर उस नंबर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन फिर कॉल रिसीव नहीं हुई। जेई ने बताया कि इसी तरह लखीमपुर में भी ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed