{"_id":"5ced6ff9bdec22074d53ce9b","slug":"15590646176-pilibhit-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक और सफाईकर्मी यूनियन के नेता के बीच मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पालिका के लिपिक और सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता के बीच मंगलवार सुबह जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बेवजह झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें जान का खतरा भी जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मोहल्ला नखासा निवासी नगर पालिका के सफाई अनुभाग के लिपिक अमर किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे वह वाटर वर्क्स से सुनहरी मस्जिद चौराहे की तरफ फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। आरोप है कि उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामबाबू ने रोक लिया और बेवजह झगड़ा शुरू कर दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर पर भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उधर, मोहल्ला नखासा के ही निवासी रामबाबू ने भी पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीते दिनों डीएम से एक शिकायत की थी। इसी की रंजिश में मंगलवार सुबह उनको रोक-गाली गलौज कर मारपीट की। दोनों ने एक दूसरे से जान का खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।