{"_id":"5cea887bbdec22073964fcbf","slug":"155887428412-pilibhit-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समर्थक की फेसबुक आईडी चेक करने को लगाई साइबर सेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा समर्थक की फेसबुक आईडी चेक करने को लगाई साइबर सेल
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर वायरल हुए भाजपा समर्थक के तमंचा लहराते हुए फोटो की सत्यता का पता लगाने के लिए अब सीओ सिटी ने साइबर सेल की मदद ली है। भाजपा समर्थक बबलू वर्मा को बुलाकर बातचीत की गई। जिसके बाद उनकी फेसबुक आईडी को चेक कराया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थक बबलू वर्मा का एक फोटो शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ था। इसमें वह देश में नरेंद्र मोदी की सरकार और जिले से वरुण गांधी की जीत का जश्न तमंचा लहराकर मनाते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सीओ सिटी को जांच दी है। बबलू वर्मा इस फोटो को विरोधियों की साजिश का हिस्सा बताते हुए एडिट किया बता रहे हैं। कहना है कि उनके महताब छुड़ाते खिंचाए गए फोटो में तमंचा एडिट कर दिया है। हालांकि यह बात साबित करने के लिए कोई तथ्य अब तक पेश नहीं किया जा सका है। रविवार को जांच को कुछ गति दी गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि बबलू वर्मा से फोटो को लेकर बातचीत की गई है। इसके अलावा साइबर सेल को बबलू वर्मा की फेसबुक आईडी चेक करने के लिए लगाया गया है। इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। इधर, पुलिस की जांच भले ही पूरी न हो सकी हो, लेकिन मामले कई सवाल हैं। महताब जलाते का कोई फोटो सामने नहीं है। इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर फोटो को एडिट किया गया मान भी ले, फिर वह बबलू वर्मा की आईडी से पोस्ट कैसे कर दिया गया।