{"_id":"5cea878fbdec2207490a09b6","slug":"155887404817-pilibhit-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के साथ मारपीट, दुकान का सामान भी फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बेटे के साथ मारपीट, दुकान का सामान भी फेंका
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहल्ला वशीर खां में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष पर घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप है। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वशीर खां निवासी आनंद कुमार ने बताया कि उनकी घर के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। मोहल्ला मदीनाशाह के निवासी एक युवक से उनका जमीन का पुराना विवाद है। जिसका एक मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह काम से गए हुए थे। दुकान पर उनकी पत्नी धनदेवी मौजूद थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली गलौज शुरू कर दी। पत्नी के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर घर पर मौजूद बेटे आकर बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसको भी मारा-पीटा। जिसके बाद दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया। शोर पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि खबर मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।