फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मोदी जिंदाबाद बोलने पर युवक के घर बोला धावा, धमकाया

मोदी जिंदाबाद बोलने पर युवक के घर बोला धावा, धमकाया

Sat, 25 May 2019 09:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
मोदी जिंदाबाद बोलने पर युवक के घर बोला धावा, धमकाया
बरखेड़ा। बाजार से घर लौट रहे एक ग्रामीण ने मोदी जिंदाबाद कहा तो कुछ लोग गुस्सा गए। उसके घर पहुंचकर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने घर में बंद होकर खुद को बचाया। दूसरे दिन नामजद तहरीर देकर ग्रामीण ने बरखेड़ा पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लधपुरा गांव निवासी रामबहादुर ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि शुक्रवार शाम को वह गांव के ही रामकुमार और सुरेश के साथ कस्बा बरखेड़ा बाजार गए थे। यहां से वापस घर जाते वक्त गांव के बाहर उन्होंने मोदी जिंदाबाद कह दिया। इतनी सी बात पर गांव के ही एक परिवार के चार लोग गुस्सा गए। पीड़ित के घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर के बाहर आ गए और गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घर में बंद रहकर खुद को बचाया। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि विवाद की वजह को देख मामला कुछ संदिग्ध सा प्रतीत हो रहा है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed