फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट से मचा हड़कंप, पुलिस ने कराया मामला रफा दफा

वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट से मचा हड़कंप, पुलिस ने कराया मामला रफा दफा

Sat, 25 May 2019 09:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट से मचा हड़कंप, पुलिस ने कराया मामला रफा दफा
बीसलपुर। नगर के एक बरातघर में शुक्रवार को वैवाहिक समारोह में रात लगभग 12 बजे डीजे पर डांस करने के विवाद पर जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। मारपीट से वहां हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने मामला रफा दफा कराया।
विज्ञापन

कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि नगर के रामलीला रोड स्थित एक बरातघर में शुक्रवार रात शादी के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद उनमें मारपीट होने लगी। मारपीट में दिल्ली के सानिया विहार इलाके के सतीश सक्सेना, उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के कस्बा खटीमा निवासी रिकूं, नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी टिंकू, अमित, शिवम, सुनील, योगेश, संजीव, रामेश्वरदयाल और मोहल्ला रामनगर निवासी रोहित सक्सेना घायल हो गए। मारपीट से वैवाहिक समारोह में हड़कंप मच गया। विवाह की रस्में भी रुक गईं। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी कराई और उन्हें कोतवाली में बिठा लिया। कोतवाली में करीब डेढ़ घंटे तक बैठने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में लिखित समझौता कर लिया, तभी पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed