{"_id":"5cc73c16bdec22076649459a","slug":"151556560918-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी से मिलने के बावजूद दर्ज नहीं हुई डायट प्राचार्य की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीएम, एसपी से मिलने के बावजूद दर्ज नहीं हुई डायट प्राचार्य की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रभारी डीएम और एसपी से मिलने के बावजूद डायट प्राचार्य पर हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। इधर, इस घटना से डायट स्टाफ सहमा हुआ है। सोमवार को डायट में प्रशिक्षण कार्य नहीं हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 27 अप्रैल को प्राचार्य की डीएलएड के कुछ प्रशिक्षार्थियों ने पिटाई कर दी थी। इस दौरान डायट परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में उसी दिन एक-दूसरे केे विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्राचार्य पीआर गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर में लूट, सरकारी काम में व्यवधान डालने, तोड़फोड़ करने, जान से मारने की नीयत से हमला करने और अभिलेख फाड़ने के आरोप लगाए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया था।
सोमवार सुबह 10 बजे तक जब मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो प्राचार्य पीलीभीत जाकर प्रभारी डीएम अतुल सिंह एवं एसपी मनोज सोनकर से मिले। प्राचार्य ने दोनों अधिकारियों को लिखित रूप से पूरे मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी डीएम ने प्राचार्य से कहा कि डीएम वैभव श्रीवास्तव के अवकाश से लौटने पर ही इस मामले मेें कार्रवाई की जाएगी। इधर, कोतवाली के एसएसआई इफ्तार खार हुसैन रविवार देर शाम डायट में इस मामले की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन अवकाश होने के कारण वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक नहीं कर सके। स्टाफ और प्रशिक्षणार्थियों के न होने के कारण वह किसी का बयान भी नहीं ले सके। एसएसआई ने बताया कि मंगलवार को वह और कोतवाल जेपी सिंह डायट जाकर मामले की जांच पड़ताल करेंगे। इस घटना की वजह से सोमवार को डायट में प्रशिक्षण कार्य नहीं हो पाया।