फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लड़के वालों को दहेज में नहीं मिली कार तो तोड़ दिया रिश्ता

लड़के वालों को दहेज में नहीं मिली कार तो तोड़ दिया रिश्ता

Sun, 17 Mar 2019 10:27 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
लड़के वालों को दहेज में नहीं मिली कार तो तोड़ दिया रिश्ता
पीलीभीत। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर लड़के के घर वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसकी शिकायत थाना पुलिस से किए जाने पर काउंसलिंग कराई गई। इस पर भी दहेजलोभी नहीं माने और लड़की के परिजनों को ही मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़ित पिता ने एसपी से मामले की शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाफिजगंज (बरेली) थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री का निकाह जहानाबाद के सिरसी गांव निवासी एक युवक से फरवरी 2018 में तय किया था। 20 फरवरी को लड़के वालों को नकदी-जेवरात समेत काफी सामान दिया गया। मार्च में लड़के वालों के साथ काफी लोग घर आए, जिन पर 28 हजार रुपये खर्च किए। इसके बाद भी कई बार लड़के वालों को सामान दिया गया। निकाह की तिथि पूछने पर हर बार लड़के वाले टालमटोल करते रहे। इस बीच अचानक दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने कार देने में असमर्थता जताई। इस पर आरोपियों ने अपमानित करना शुरू कर दिया। नौ मार्च 2019 को बिना मांग पूरी किए शादी से इंकार कर दिया गया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत जहानाबाद थाने में की। जिस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र काउंसलिंग के लिए भिजवा दिया गया। 13 मार्च को काउंसलिंग के लिए आए लड़के वालों ने गाली गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। लड़का पक्ष पर संगीन आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में जहानाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed