फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हत्या और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज, पांच नामजद

हत्या और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज, पांच नामजद

Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज, पांच नामजद
पीलीभीत। मजदूर हंसपाल की मौत की गुत्थी भले पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी सुलझ न सकी हो, लेकिन घटना के तीन दिन बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। सुनगढ़ी पुलिस ने अधिकारियों से दिशानिर्देश मिलने पर मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया गया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा वाले नंबर एक गांव निवासी दुलीराम का 18 वर्षीय पुत्र हंसपाल पांच मार्च की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। उसका शव शाम को गांव के ही कुंवरपाल के मकान के पास पड़ा मिला था। गांव में मौत को लेकर बिजली के करंट लगने की चर्चाएं थी, जबकि परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर गुत्थी सुलझने के बजाए और उलझ गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई और विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया। करंट का भी कोई लक्षण नहीं मिल सका था। उसी दिन मां लीलावती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन वजह स्पष्ट न होने पर कार्रवाई नहीं की गई थी। अब अधिकारियों से बातचीत के बाद कानूनी कार्रवाई सुनगढ़ी पुलिस ने की है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी कुंवरपाल, संतोष, भारत सिंह, हरीशचंद्र और देवदास के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विसरा रिपोर्ट आने तक अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed