फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एडीएम के बेटे के खाते से उड़ाए 30 हजार

एडीएम के बेटे के खाते से उड़ाए 30 हजार

Sat, 10 Nov 2018 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 10 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
एडीएम के बेटे के खाते से उड़ाए 30 हजार
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
एसबीआई कस्टमर केयर पर की गई शिकायत कर दी खारिज
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

एडीएम न्यायिक देवेंद्र मिश्र के बेटे देवाशीष मिश्र के खाते से जालसाज ने 30 हजार रुपये तीन बार में उड़ा लिए। इसकी बैंक के कस्टमर केयर पर की गई शिकायत को भी कुछ दिन बाद खारिज कर दिया गया। अब तहरीर मिलने पर एएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी देवाशीष मिश्र ने बताया कि उनके पिता की पीलीभीत में एडीएम न्यायिक पद पर तैनाती है। देवाशीष दिल्ली में रहते हैं। उनका बचत खाता एसबीआई दिल्ली में है। नौ सितंबर को उनके खाते से तीन बार में 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। खास बात रही कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास रखा और किसी की कॉल भी नहीं आई। फोन पर खाते से रकम निकाले जाने का मेसेज मिलने पर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद तत्काल उन्होंने एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया और शिकायत एसबीआई कस्टमर केयर पर दर्ज करा दी। कुछ दिन बाद 15 सितंबर को कस्टमर केयर वालों ने की गई शिकायत को बिना निस्तारण क्लोज कर दिया। दिवाली पर्व पर वह पीलीभीत अपने पिता के पास आए और पूरी घटना बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई, तब जाकर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का बैंक खाता दिल्ली में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed