फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक सवार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़

बाइक सवार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़

Wed, 05 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड पर स्कूटी से जा रही युवती से बाइक सवार दो शोहदों ने जमकर छेड़छाड़ की। पहले उसका पीछा कर फब्तियां कसते रहे। इसके बाद उसकी स्कूटी को रोक लिया। पीड़िता के विरोध करने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिनको देख आरोपी भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई, लेकिन शोहदों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ स्कूटी से गांधी स्टेडियम रोड पर स्टेशनरी की दुकान पर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाजार से उसका पीछा करते हुए आरोपी फब्तियां कस परेशान करते रहे। जिसको युवती नजर अंदाज करती रही। इसके बाद गांधी स्टेडियम रोड पर पहुंचते ही दोनों शोहदों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया। यह देख युवती ने विरोध जताना श्ुारू कर दिया। शेार सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। जिनको देख दोनों युवक पकड़े जाने के डर से बाइक मोड़कर गौहनिया चौराहा की ओर निकल गए। इस बीच मौके से गुजर रही पुलिस को लोगों ने घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने चौराहा तक जाकर शोहदों को तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed