{"_id":"6adfc5a79ec53d2c00003372","slug":"youth-who-went-out-with-friends-dies-family-blocks-highway-karnal-news-c-18-knl1018-1020612-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दोस्तों के साथ गए युवक की मौत परिजन ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दोस्तों के साथ गए युवक की मौत परिजन ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
न्याय की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते स्वजन को समझाते थाना प्रभारी राजेश कुमार । संवाद
शहर के वार्ड-5 निवासी 22 वर्षीय मनीष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए नेशनल हाईवे-709ए पर सिंह होटल के पास जाम लगा दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार और डीएसपी गोरखपाल राणा मौके पर पहुंचे। परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।
परिजन ने सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे जाम लगाया। आधा घंटे तक यातायात रुका रहा। मृतक के पिता विनोद के अनुसार, मनीष कुछ युवकों के साथ घर से गया था। मनीष ने उन्हें अपना दोस्त बताया था। रविवार शाम करीब 6:15 बजे उन्होंने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो किसी व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि मनीष मीटिंग में बैठा है और कुछ देर बाद बात करवा देगा। पिता ने कुछ समय बाद फोन किया तो फिर थोड़ी देर में बात करवाने की बात कही गई। देर रात तक बेटे से बात नहीं हुई तो पिता बेटे के बताए सफीदों रोड स्थित एक कार्यालय में पहुंचे लेकिन वहां शटर बंद मिला।
इसके बाद एक नंबर से परिजन को सूचना दी गई कि मनीष की तबीयत ज्यादा खराब है और वह निजी अस्पताल में है। परिजन पहुंचे तो डॉक्टर और स्टाफ ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया। परिजन मनीष को असंध के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने ठीक से जांच नहीं की। पिता ने आशंका जताई कि मनीष को अपने साथ ले जाने वाले लोगों ने उसके साथ कुछ गलत किया है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
-- -
डीएसपी बोले- मामले की गहनता से होगी जांच
डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि परिजन की मांग के अनुसार लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच होगी और जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तीन सवाल
- दोस्त कौन हैं, जिनके साथ मनीष गया
- किसने उसके मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव की
- अस्पताल में उसे कौन लेकर गया