{"_id":"5cc49f74bdec2207402e9640","slug":"141556389748-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर सामान समेटा, दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एकता नगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार पांडे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस लाइन रोड पर फोटो स्टेट की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद शुक्रवार को पारिवारिक कार्य से बाहर जाने के कारण दुकान बंद रही। इस बीच चोरों ने दुकान को निशाने पर लिया। शटर पर लगे ताले तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद इनवर्टर, चार बैटरे, मोबाइल समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर घटना का पता लगा। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस लाइन के चंद कदमों की दूरी पर चोरी की वारदात से स्थानीय दुकानदार बंदोबस्त में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते रहे। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।