{"_id":"5c9fb819bdec2213f10de354","slug":"141553971225-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के दो लोगों ने जटपुरा के नाबालिग संग मिलकर की थी महेश की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के दो लोगों ने जटपुरा के नाबालिग संग मिलकर की थी महेश की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। खेत की रखवाली कर रहे किसान गांव जटपुरा निवासी महेश की हत्या जमीन के विवाद की रंजिश और मुखबिरी के शक में की गई थी। परिवार की ओर से नामजद किए गए आरोपियों की हत्याकांड में कोई संलिप्तता नहीं मिली। हत्या बरेली के दियोरनिया थाना क्षेत्र के गांव शाहपुरडांडी निवासी सर्वेश कश्यप ने अपने दोस्त रामनगर गौटिया निवासी इंद्रजीत उर्फ इंदु ने जटपुरा के 15 वर्षीय किशोर के साथ मिलकर की थी। कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर शाहपुर गौटिया गांव निकल गए थे। शनिवार को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस लाइन में एसपी मनोज कुमार सोनकर ने हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और बाइक बरामद की गई है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी किसान महेश की 24 मार्च की रात कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। महेश के भाई अरविंद की ओर से गांव निवासी मंगलेश मिश्रा, मिढ़ई लाल कश्यप और उसके पुत्र शैलेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी के अलावा स्वॉट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी नरेश कश्यप को लगाया था। जिसके बाद टीम ने पड़ताल शुरू की। जिसके बाद हत्यारोपी के तौर पर दियोरनिया बरेली के गांव शाहपुर डांडी निवासी सर्वेश उर्फ लालू, गांव रामनगर निवासी इंद्रजीत उर्फ इंदु गंगवार और गांव जटपुरा के एक नाबालिग का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने सुरागरसी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद हत्याकांड के खुलासे तक पहुंच गई।
इस तरह रही हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस की कहानी
पुलिस के खुलासे के अनुसार जटपुरा गांव में आरोपी सर्वेश के मामा के साढू मिढ़ई लाल कश्यप रहते हैं। दोनों का एक दूसरे घर आना-जाना है। मिढ़ई लाल कश्यप और महेश के बीच घर के सामने पड़ी ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद है। जुलाई 2018 में सर्वेश जटपुरा गांव में मिढ़ई के घर आया था। उस वक्त विवाद हो गया। इसमें महेश ने सर्वेश की पिटाई कर दी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने 18 जुलाई को सर्वेश, मिढ़ई और मिढ़ई के पुत्र शैलेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। इसके बाद ही सर्वेश ने महेश को सबक सिखाने की ठान ली थी। उधर, गांव का नाबालिग जंगल से लकड़ी लाया करता था। उधर, नाबालिग आरोपी जंगल से लकड़ी चोरी छिपे काटकर लाया करता था। उसकी कई बार लकड़ी पकड़ ली गईं थी। इस पर वह महेश पर मुखबिरी का शक करता था। इसी में सर्वेश ने उक्त नाबालिग आरोपी को साथ लिया और हत्या की योजना तैयार कर ली। इसमें तीसरे आरोपी के तौर पर अपने दोस्त इंद्रजीत को शामिल कर लिया। घटना की रात करीब दस बजे बाइक से इंद्रजीत और सर्वेश जटपुरा पहुंचे। पहले तीसरे साथी नाबालिग आरोपी के घर खाना खाया और शराब पी। बाद में तीनों महेश के खेत पर गए। वहां नाबालिग आरोपी महेश को बुलाकर कुछ दूरी पर ले आया। वहां पर सभी ने शराब पी। रात करीब ढाई बजे महेश पास के खेत से गन्ने के अगौले काटकर लाया और उसको सिर पर रख लिया। इसके बाद उसको सर्वेश ने कुल्हाड़ी से वार कर महेश की हत्या कर दी। नाबालिग ने भी कुल्हाड़ी से महेश की गर्दन पर वार किए। हत्या करने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर सर्वेश के घर चले गए थे। कुल्हाड़ी नाबालिग आरोपी ही अपने घर से लेकर आया था।