फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में गजरौला पुलिस ने कर दिया खेल

चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में गजरौला पुलिस ने कर दिया खेल

Mon, 21 Jan 2019 04:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 21 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में गजरौला पुलिस ने कर दिया खेल
गजरौला (पीलीभीत)। भूड़ा सरैंदा गांव में दो मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देने वाली गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में ही खेल कर दिया। अफसरों की डांट डपट से बचने और क्राइम कंट्रोल मैनेजमेंट के चलते सिर्फ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन दूसरे मकान से एलसीडी और नकदी चोरी होने की घटना को जांच की बात कहकर टाल दिया। इसकी दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के भूड़ा सरैंदा गांव में शनिवार रात दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। गांव निवासी प्रेम बारोई के मकान से चोर एलसीडी और पांच हजार रुपये समेट ले गए थे, जबकि कुछ दूरी पर स्थित सुशंकर सरकार के मकान से बाइक चोरी की गई थी। सूचना पर रविवार को पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन तहरीर मिलने पर दोनों घटनाओं को दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर गजरौला शहरोज अनवर ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे स्थान पर हुई चोरी की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed