{"_id":"5c0d7244bdec2241c636612d","slug":"141544385092-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति के बंटवारे के विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपति के बंटवारे के विवाद में मारपीट, छह घायल
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर क्षेत्र में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने खेकड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का इलाज कराकर शांति भंग के आरोप में चालान किया
नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी श्रीप्रकाश यादव और चंद्रप्रकाश के परिवारों के बीच संपत्ति के बंटवारे के लेकर कुछ दिन से विवाद चला रहा है। रविवार की सुबह दोनों पक्ष संपत्ति के बंटवारे को लेकर एकत्र हुए। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के चलते दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के राहुल, हरेंद्र, श्रीप्रकाश, दूसरे पक्ष के अंकित, चंद्रप्रकाश व अनंत सहित छह लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच किसी तरह मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग के आरोप में रविवार को चालान किया।