Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sub-inspector dies by jumping in front of Sarnath Express; had been transferred just two days earlier.

Ballia News: सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर दरोगा ने दी जान, दो दिन पहले ही हुआ था तबादला

Sun, 15 Nov 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector dies by jumping in front of Sarnath Express; had been transferred just two days earlier.
उप निरीक्षक संदीप कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
चितबड़ागांव (बलिया)। वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर धरमपुर के नागपुर के पास शनिवार देर शाम 2023 बैच के उप निरीक्षक संदीप कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल के पास उनकी बाइक और मोबाइल मिलने से मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

संतकबीरनगर निवासी संदीप कुमार का दो दिन पहले ही चितबड़ागांव थाने से पकड़ी थाने में स्थानांतरण हुआ था। हालांकि, छठ पर्व के कारण वह अभी पुराने तैनाती स्थल से कार्यमुक्त नहीं हुए थे। शनिवार की शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि धर्मापुर मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और मोबाइल रखकर ट्रेन के आगे आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ट्रेन के लोको पायलट ने चितबड़ागांव स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी देते हुए मेमो दिया था, जिसमें आत्महत्या की आशंका जताई गई। घटनास्थल से मिले उप निरीक्षक के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। विभागीय स्तर पर चर्चा है कि उप निरीक्षक का मऊ जिले की एक महिला से संपर्क था और कथित तौर पर वह उन्हें धमकी दे रही थी। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
संदीप कुमार विवाहित थे और उनका छह माह का एक बच्चा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जवान उप निरीक्षक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed