Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband murdered his wife by striking her with a piece of stone; arrested.

Ghazipur News: पति ने पत्नी की पत्थर के टुकड़े से वारकर की थी हत्या, गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife by striking her with a piece of stone; arrested.
पत्नी की हत्या की हत्या के आरोप में गहमर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अयूब अंसारी। स्रोत- पुलिस विभाग
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के दिलदारनगर- देवल मार्ग पर देवल कर्मनाशा पुल के पास सड़क किनारे खाई में तीन दिन पहले मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति को बरेजी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा, घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई सफेद शर्ट, काला पैंट, गमछा, प्लास्टिक झोला और एक साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि बीते 11 नवंबर को दिलदारनगर- देवल मार्ग पर देवल कर्मनाशा पुल के पास सड़क किनारे खाई में महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त दिलदारनगर थाना के अमौरा गांव निवासी रिजवाना खातून के रूप में हुई। बीते 13 नवंबर को तसौव्वर अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि बेटी रिजवाना (35) की शादी बिहार के सोनपा गांव निवासी अयूब अंसारी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद अयूब अंसारी ने बीते 11 नवंबर को पुत्री की हत्या कर शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया था। पुलिस टीम हत्यारोपी पति अयूब अंसारी की तलाश में जुटी हुई थी। सुबह 11.10 बजे आरोपी अयूब अंसारी को पुलिस टीम ने बरेजी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और वारदात के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े के अलावा झोला सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह पत्नी पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। उसे शक था कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed