Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bodies of a young man and a young woman found hanging from a noose under a thatched roof

Sitapur News: छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

Sun, 15 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a young man and a young woman found hanging from a noose under a thatched roof
सीतापुर। रेउसा के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह अविवाहित दिलीप और विवाहिता रुचि के शव युवक के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रेउसा पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन की और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बात कह रही है लेकिन युवती के परिजन इससे इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमलोरा गांव निवासी दिलीप (22) खेती बाड़ी करते थे। शनिवार की सुबह घर के निकट ही बने छप्पर के पीचे दिलीप का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। उनके पैर जमीन से सटे हुए थे। कुछ दूरी पर दिलीप के घर से करीब 50 मीटर दूर रहने वाले रुचि (20) का शव भी फंदे से लटक रहा था। घरों से बाहर काम पर जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने फंदे से शव लटकते देखे, तो चीख पुकार मच गई। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों की बीच प्रेम प्रसंग था। 24 जून 2026 को युवती की शादी सदरपुर के टेढ़ीपुरवा गांव निवासी पंकज कुमार से हुई थी। पंकज के अनुसार बीते नवरात्र में रुचि का गौना हुआ था और वह अपने ससुराल चली गई थीं।
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए रूचि के घरवाले 24 अक्तूबर को उसे घर ले आए थे। 15 नवंबर को पंकज अपनी पत्नी को वापस लेने जाने वाले थे। सीओ बिसवां हर्षित चौहान ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शवों को फंदे से उतरवाया गया। सीओ बिसवां ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा है। दोनों परिवारों की तरफ से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। हालांकि मृतका के भाई मुकेश ने प्रेम संबंध होने से इन्कार किया है। इनका कहना है कि अगर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होता तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को जरूर होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed