{"_id":"6af8b2d2876d79db8c0df72a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-161275-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खंती में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खंती में मिला युवक का शव
विज्ञापन
बीघापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव घर से 10 किलोमीटर दूर खंती में पड़ा मिला है। ग्राम प्रशासक (प्रधान) की सूचना पर पहुंची पत्नी ने शव की शिनाख्त की।
बारा सगवर थाना क्षेत्र के गिरजा नगर निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे घर से बिना बताए निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर पत्नी ने परिजनों के साथ आसपड़ोस व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह चिलौली ग्राम प्रशासक अनूप बाजपेई ने चिलौली-पिपरासरि मार्ग के किनारे खंती में भरे में पानी में मनोज का शव का देखकर परिजनों को सूचना दी।
इस पर पत्नी सीता मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। पति की मौत से पत्नी सीता, बेटी प्रीति, कीर्ति, बेटे आरुष, करन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।