{"_id":"6af8b336913ba8299b050221","slug":"enraged-by-the-death-of-a-young-man-injured-in-an-attack-his-family-members-staged-a-road-blockade-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154878-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हमले में घायल युवक की मौत से आक्रोशित परिजन ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हमले में घायल युवक की मौत से आक्रोशित परिजन ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-37-परिजन को समझाते सीओ मौजूद ग्रामीण व परिजन। संवाद
अनंतराम। गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह में दिवाली से एक दिन पहले रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई थी। शनिवार सुबह फुटेकुआ चौराहे पर बड़ेरा रोड पर शव रखकर परिजन व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली व आसपास थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ के समझाने के करीब 45 मिनट बाद परिजन व ग्रामीण सड़क से हट गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी अंकित दोहरे सात नवंबर की रात बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जयवीर दीपू, आशीष, रामसिंह और शिवम ने गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर ले गए।
शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद में परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शनिवार सुबह गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर फुटेकुआ चौराहे पर पहुंचे और वहां से शव ककोर मुख्यालय ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद बड़ेरा रोड पर परिजन ने शव रखकर सड़क जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार कोतवाली सहित फफूंद, अयाना सहित महिला थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान परिजन ने हत्या में मुकदमा व डीएम को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
सीओ ने परिजन को बताया कि हत्या की धारा बढ़ा दी गई है और जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्हें दर्ज मुकदमे की कॉपी दिखाई गई तब परिजन शांत हुए और शव घर ले गए। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।