Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman staying at her maternal home has her throat slit after intruders enter the house

Saharanpur News: मायके में रह रही महिला की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या

Sun, 15 Nov 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman staying at her maternal home has her throat slit after intruders enter the house
सहारनपुर/पुवांरका। बेहट रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास गुलदस्ता कॉलोनी में शनिवार को मंतशा (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में बेड पर मिला। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। हत्यारोपी नजदीकी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना के गांव पाडली निवासी मंतशा की शादी करीब चार साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कॉलोनी निवासी मुकीम के साथ हुई थी। पति मुकीम दिल्ली में काम करता है। करीब तीन साल से मंतशा गुलदस्ता कॉलोनी में अपनी मां भूरी के साथ रह रही थी। शनिवार को मंतशा घर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ थी, जबकि मां सामान लेने के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान घर में घुसकर शेखपुरा कदीम निवासी रियासत ने मंतशा की हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग गया। सामान लेकर घर लौटी मां ने देखा कि मंतशा खून से लथपथ बेड पर पड़ी है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि मंतशा के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मंतशा की मां भूरी की तहरीर पर आरोपी रियासत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- पति से चल रहा था विवाद
मंतशा का पति दिल्ली में रहता है और वहीं पर काम करता है। पुलिस जांच में पता चला है कि मंतशा का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसी के चलते मंतशा ससुराल में न रहकर अलग अपनी मां के साथ रह रही थी। करीब दस साल पहले पाडली गांव से दानिश कॉलोनी में आ गई थी। यहीं पर मुकीम के साथ शादी की थी।

------
-- तीन साल पहले ही बनाया था मकान
शादी के कुछ समय बाद मंतशा अपनी मां भूरी के साथ गुलदस्ता कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगी थी। उसने करीब तीन साल पहले ही गुलदस्ता कॉलोनी में अपना मकान बनाया था। यहां पर मां भूरी और डेढ़ साल की बेटी के साथ रह रही थी।


--------
-- वर्जन
प्रथम दृष्टया हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लग ही रहा है। मंतशा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

-व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed