फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीलीभीत में एक रात में तीन की चोटी कटी, दहशत

पीलीभीत में एक रात में तीन की चोटी कटी, दहशत

Sat, 05 Aug 2017 06:08 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत में एक रात में तीन की चोटी कटी, दहशत
पीलीभीत। एक दिन पहले अफवाह के साथ शुरू हुआ चोटी काटने का सिलसिला आखिरकार पीलीभीत तक पहुंच ही गया। एक रात में अलग-अलग तीन स्थानों पर चोटी काटे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है। उधर पुलिस अधिकारी इसको पूरी तरह से अफवाह बताते हुए एडवाइजरी जारी कर झांसे में न आने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

चोटी काटे जाने का पहला मामला बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम लिलहर से सामने आया। गांव निवासी रजनी (15) पुत्री स्वर्गीय त्रिमोहन शुक्रवार रात परिवार वालों संग मकान में सो रही थी। देर रात किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर पास में सो रही उसकी ताई राजकुमारी ने उठकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी को होश में लाने के लिए चारपाई के नीचे रखा पानी का लोटा उठाने को बढ़ी तो उनकी नजर जमीन पर पड़ी, रजनी की कटी हुई चोटी पर पड़ी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। किशोरी की चोटी कैसे कटी? यह रहस्य बना रहा। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया है। जहां वह गुमशुम हालत में है। किसी से कुछ बोल नहीं रही है।
विज्ञापन

उधर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर में 25 वर्षीय विवाहिता लतारानी पत्नी श्रीदेव की चोटी इसी तरह कट गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उठने के बाद वह शौच को जा रही थी। इस बीच परिवार वालों ने उसकी चोटी कटी होने की बात बताई। चेक करने पर चोटी कटी मिली। इसके बाद से विवाहिता की हालत बिगड़ गई है। इसके अलावा तीसरी वारदात माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया संतोष से सामने आई। यहां के रहने वाले रामप्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री रूबी परिवारीजनों संग सो रही थी। देर रात अचानक वह सिर में दर्द होने की बात कहकर उठ गई और रोने लगी। चेक करने पर रूबी की चोटी कटी मिली। जिसे देख हड़कंप मच गया। तीनों ही स्थानों पर चोटी काटे जाने का पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस रहस्य को लेकर परेशान दिखाई दिया। वहीं महिलाओं में खासा डर बना हुआ है। एक रात में तीन महिलाओं की चोटी काटे जाने की सूचना ने जनपद में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अफवाहों पर न दें ध्यान, एसपी ने जारी की एडवाइजरी
पीलीभीत। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से शुरू होकर बरेली मंडल के अन्य जनपदों के बाद पीलीभीत तक में चोटी काटे जाने की घटनाएं सामने आने के बाद महिलाओं में भले ही दहशत है, लेकिन पुलिस इसे कोरी अफवाह बता रही है। इसको लेकर एक एडवाइजरी भी एसपी कलानिधि नैथानी की ओर से जारी कर लोगों से इस पर अधिक ध्यान न देने की अपील की गई है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी इस एडवाइजरी के सात बिंदु हैं। जिसमें इसे एक अफवाह बताते हुए इस पर ध्यान न देने को कहा है। कहा गया है कि इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दी जाए, खुद आगे आकर कानून हाथ में न लें। यह स्पष्ट किया है कि इसका कोई संगठित गिरोह नहीं है। ग्रामीण शांति सुरक्षा समितियों और पुलिस के माध्यम से इस अफवाह का खंडन करने और समस्त सर्किल एवं थाना प्रभारियों को ऐसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए। यही नहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के बजाए लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस इसको लेकर थाना एवं चौकी स्तर पर बैठक आयोजित करके एवं सोशल मीडिया पर सक्रिय डिजिटल वालंटियर के माध्यम से इसका खंडन करें, ताकि अफवाह को आगे न फैलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed