{"_id":"5cd06decbdec22072d1b8512","slug":"131557163500-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के पेशकार समेत तीन के यहां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीओ के पेशकार समेत तीन के यहां चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसालपुर (पीलीभीत)। चोरी की घटनाओं की रोकथाम करने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। चोरों ने बेखौफ होकर बीसलपुर में एसडीएम कॉलोनी में दस्तक दे दी। यहां सीओ के पेशकार, सीएचसी के फार्मासिस्ट और मुंसिफ कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर भीतर घुस गए और सामान समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने फार्मासिस्ट की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम कॉलोनी के निवासी सीएचसी बीसलपुर के फार्मासिस्ट राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात वह मकान को ताला लगाकर ड्यूटी पर सीएचसी गए हुए थे। इस बीच चोर मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 15 हजार रुपये, दो लाख कीमत के जेवरात और अन्य सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे ड्यूटी समाप्त होने पर जब वह घर पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई।
कुछ ही दूरी पर रहने वाले मुंसिफ कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रप्रकाश शुक्ला के बंद मकान में भी वारदात की गई। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को परिवार समेत लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ रिश्तेदारी में गए थे। इस बीच चोर मेनगेट का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। यहां से दो हजार की नकदी समेत पांच हजार का सामान समेट लिया। इनको भी सोमवार सुबह घर पहुंचने पर जानकारी हुई।
इसके अलावा कॉलोनी परिसर में ही सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक के पेशकार मोहम्मद इश्हाक रहते हैं। वह रविवार रात को बरेली गए थे। इस बीच उनके सरकारी आवास के ताले चटका दिए गए। चर्चा है कि यहां से भी चोर कुछ सामान समेट ले गए, लेकिन इश्हाक ने किसी तरह का सामान चोरी न जाने की बात कही है। उनका कहना है कि सोमवार सुबह जब वह वापस आए तो सिर्फ ताले टूटे मिले। तीन घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची और जानकारी की। बाद में फार्मासिस्ट से मिली तहरीर पर मामले की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कोतवाल बीसलपुर को बाजार और कॉलोनियों में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा। - रोहित मिश्र, एएसपी