फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज में बाइक और एक लाख नहीं मिले तो दे दिया तीन तलाक

दहेज में बाइक और एक लाख नहीं मिले तो दे दिया तीन तलाक

Mon, 06 May 2019 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक और एक लाख नहीं मिले तो दे दिया तीन तलाक
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कस्बा बरखेड़ा से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के 13 साल बाद विवाहिता से दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग की गई। मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट की। इसके बाद पति ने एक बार में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके जाकर रहने लगी। एसपी के आदेश पर रविवार को बरखेड़ा पुलिस ने मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की निवासी फरहा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर नौ निवासी शमशुल हसन से हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसको कम दहेज लाने की बात कहकर ताना मारते थे। आए दिन उसे परेशान किया जाने लगा। गृहस्थी बचाने की खातिर वह प्रताड़ना सहती रही। बीते दिनों ससुराल वालों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। इसको पूरा करने में उसके मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुराल वाले मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि 25 अप्रैल, 2019 को ससुराल वालों ने इसी बात पर उसे पीटा। यही नहीं पति ने एक बार में उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पीड़ित अपने मायके पहुंची और पूरी बात बताई। इस पर रिश्तेदारों ने पति से संपर्क कर बातचीत की, लेकिन पति ने एक न सुनी। सभी से तलाक दे देने और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित को साथ रखने से भी साफ इंकार कर दिया। कहीं इंसाफ न मिलने पर पीड़ित ने एसपी को दुखड़ा सुनाया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति शमशुल हसन, सास किश्वरी, ननद मोवीन, नंदोई रईसउद्दीन, ससुर बाबू खल्लिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फरहा के मौसा बोले- आला हजरत तक ले गए मामला, नहीं हुई सुनवाई
फरहा के मौसा गांव भिखारीपुर निवासी मोहम्मद इशहाक के मुताबिक, फरहा को दिए गए तीन तलाक का मामला बरेली में आला हजरत दरगाह तक पहुंचा था, लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि फरहा के पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई दिलशाद और सोनू हैं। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। इसकी शिकायत लेकर वह आला हजरत दरगाह गए थे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। फरहा अब अपने मायके में रह रही है। उसके चार बच्चे ससुराल में ही हैं, जबकि एक बच्चा उसके साथ है। यह भी बताया कि जब फरहा मायके आई थी, तो उससे पूरी बात पता लगते ही बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल वाले नहीं मानें। इसके बाद एसपी से पूरे प्रकरण की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता से मिली शिकायत के आधार पर बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed