फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क हादसे में एसडीएम वंदना त्रिवेदी घायल

सड़क हादसे में एसडीएम वंदना त्रिवेदी घायल

Sun, 07 Apr 2019 10:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एसडीएम वंदना त्रिवेदी घायल
बीसलपुर (पीलीभीत)। एसडीएम बीएसलपुर वंदना त्रिवेदी एक सड़क हादसे में घायल हो गई। उन्हें गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात एसडीएम वंदना त्रिवेदी बीसलपुर से अपनी सरकारी गाड़ी में पीलीभीत जा रही थीं। रास्ते में कस्बा टिकरी के पास उनकी गाड़ी में पीछे से आई तेज रफ्तार में आई स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें एसडीएम वंदना त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्कार्पियो में सवार लोग पूर्णागिरि मेला जा रहे थे। स्कार्पियो के ड्राइवर और उसमें सवार लोगों के माफी मांगने एसडीएम ने उन्हें जाने दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक एसडीएम पीलीभीत जा चुकी थीं। इसके बाद उन्हें बरेली ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस हादसे की सूचना आला अफसरों को दे दी गई।
विज्ञापन

इधर, ग्वालियर के मोहल्ला रचना नगर निवासी अनूप कुमार शनिवार रात लगभग 11 बजे बीसलपुर होते हुए कार से बरेली जा रहे थे। तभी उनकी कार गांव रिछोला सबल के पास सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इसमें रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के गांव जाफराबाद निवासी सोहनलाल सवार थे। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed