फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस पर पथराव करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस पर पथराव करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 23 Mar 2019 11:52 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पीलीभीत। होलिका दहन स्थल के पास बने गैराज को लेकर शुरू हुए विवाद में जंगरौली गांव में धुलैड़ी के दिन पूर्व प्रधान समर्थकों की ओर से सुनगढ़ी पुलिस पर पथराव करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। ताबड़तोड़ दबिशें देने के बाद पुलिस ने नामजद एक आरोपी समेत पांच की गिरफ्तारी की। उनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इधर, हालात सामान्य होने पर गांव में तैनात किए गए पुलिस बल को भी हटा दिया है। पुलिस की ओर से की गई धरपकड़ के बाद आरोपियों में खलबली मच गई है। बचाव के लिए वह राजनेताओं की शरण में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

घटना सुुनगढ़ी थाना क्षेत्र के जंगरौली गांव में धुलैड़ी के दिन हुई थी। होलिका दहन के पास गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा बनवाए गए गैराज को गलत बताते हुए पूर्व प्रधान मुरारीलाल समर्थकों संग धरने पर बैठ गए थे। उनको हटाने की कोशिश की गई, तो समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए थे। मामले में इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह की ओर से पूर्व प्रधान मुरारीलाल समेत 12 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती गांव में की गई थी, जिसको सामान्य होने पर शनिवार को हटा दिया गया। इधर, आरोपी भी अब बचाव का रास्ता तलाशने में जुटे हैं। राजनेताओं की शरण में जाकर सिफारिश कराई जा रही है। हालांकि कोई राहत नहीं मिल सकी है। घटना के बाद पुलिस सख्त है। शनिवार को पुलिस ने दबिशें दी और पांच आरोपियों को धर दबोचा। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि प्रकरण में नामजद आरोपी महेंद्र, नन्हे उर्फ विजय, ओमकार, जीवनलाल, दुर्गपाल की गिरफ्तारी की गई है। इसमें महेंद्र नामजद था और बाकी के नाम अज्ञात में शामिल आरोपियों में सामने आए हैं। गांव में विवाद आपस में नही था, इसलिए फोर्स को हटा दिया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ को भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed