फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रेमी और प्रेमिका को पीटा

प्रेमी और प्रेमिका को पीटा

Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका को पीटा
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती खेकड़ा में कोचिंग करती है। इसका खेकड़ा में एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने युवती की शादी गाजियाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ तय कर दी। शादी तय होने के बाद भी युवती प्रेमी से मिलती रही। बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी से मिलने गई तो इसकी भनक युवती के साथ रिश्ता तय होने वाले युवक को लग गई तो वह खेकड़ा पहुंच गया और युवती को प्रेमी के संग देखकर आपा खो बैठा। उसने युवती और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। किसी ने मारपीट होने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे दोनों युवकों को थाने ले आई। साथ ही दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुट गए । देर रात तक दोनों पक्ष के लोग थाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed