फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सोती रही महिला, जेवर समेट ले गए चोर

सोती रही महिला, जेवर समेट ले गए चोर

Mon, 01 Jan 2018 05:33 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
सोती रही महिला, जेवर समेट ले गए चोर
सोती रही महिला, जेवर समेट ले गए चोर
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा। इमलिया गांव निवासी किसान राकेश कुमार के मकान में रविवार दोपहर खिड़की के रास्ते घुसे चोर पौने दो लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। खास बात रही कि आंगन में किसान की बुजुर्ग मां सोती रही, लेकिन उनको भनक भी नहीं लगी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

किसान राकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह बढ़ेपुरा गांव स्थित अपनी ससुराल चला गया था। घर पर उसकी मां त्रिलोकी देवी मौजूद थी। दोपहर एक बजे के बाद त्रिलोकी देवी कमरे को बाहर से ताला लगाकर आंगन में सोने चली गईं। इस बीच चोर खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश कर गए और संदूक में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो चेन, गौर, तगड़ी समेत पौने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात समेट ले गए। शाम साढ़े पांच बजे घर वापस आने पर सामान बिखरा देख उसको घटना का पता लगा। कार्यवाहक एसओ वीके पटेल ने बताया कि किसान से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा एक दिन पहले ज्योराह कल्यानपुर गांव में जनसेवा केंद्र में हुई चोरी की वारदात में कार्रवाई की गई है। पीड़ित मयंक गंगवार से मिली तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed