{"_id":"5964bd0c4f1c1b491b8b45d1","slug":"131499774220-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के बदमाशों ने की थी पेट्रोल पंप कारोबारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड के बदमाशों ने की थी पेट्रोल पंप कारोबारी से लूट
Updated Tue, 11 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सितारगंज हाईवे पर पेट्रोल पंप कारोबारी कश्मीर सिंह से तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये की लूट उत्तराखंड के शातिर बदमाशों ने की थी। सात महीने बाद स्वाट टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा। इनके पास से लूटी गई नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए। हालांकि सरगना को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी है। यह जानकारी एसपी ने प्रेसवार्ता में दी। यह भी कहा कि पुलिस टीम को दो हजार रुपये इनाम दिये जाएंगे।
अमरिया थाना क्षेत्र के लाहौरगंज निवासी पेट्रोल पंप कारोबारी कश्मीर सिंह से 20 दिसंबर की रात घर जाते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से थाना पुलिस सुराग न मिलने पर उसको झुठलाने में जुटी थी। उधर अधिकारियों ने थाना पुलिस की लापरवाही को देखते हुए स्वाट टीम को खुलासे का टास्क दिया। इस दौरान उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र धरौनी लामाखेड़ा निवासी परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी, नानकमत्ता थाना क्षेत्र के सिरौंजा निवासी रंजीत सिंह व एक अन्य का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से पुलिस उनकी धरपकड़ में लग गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों अपराधी तुमड़िया बाग में हैं। इस पर स्वाट टीम प्रभारी रेहान खां, मुकेश शर्मा, कांस्टेबल सत्यवीर कौशिक, हसमत अली ने अमरिया एसओ माधो सिंह विष्ट के साथ दबिश दी। इसमें दोनों आरोपी परमजीत और रंजीत सिंह को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से लूट के तीन हजार रुपये, एक मोबाइल दो तमंचे 12 बोर और चार कारतूस बरामद किए। जबकि तीसरा साथी भागने में सफल रहा।
000
पकड़े गए लुटेरे हरियाणा के रेवाड़ी में पेट्रोल कारोबारी से कार और सात हजार की नकदी लूटने के बाद शांत हो गए थे। इनका अमरिया और सितारगंज थाने से आपराधिक इतिहास मिला है। गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। फरार साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
- कलानिधि नैथानी, एसपी