{"_id":"5c644b69bdec22077e4369dd","slug":"121550076777-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विसरा रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव कंजाखेड़ा निवासी 27 वर्षीय मुकेश की उसकी पत्नी और ससुरालियों ने जहर देकर हत्या की थी। इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने मुकेश की पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर झेल भेज दिया है। गांव कंजाखेड़ा नूिवासी पूरन सिंह केे पुत्र मुकेश सिंह की शादी करीब छह साल पहले गांव मुझा निवासी लल्लू सिंह की पुत्री सीमा से हुई थी। सीमा करीब तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। मुकेश कई बार उसे लेने गया, लेकिन ससुरालियों ने विदा नहीं की। 11 अक्तूबर को मुकेश फिर ससुराल पत्नी को लेने गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पूरनसिंह की सूचना पर पुलिस ने मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली पुलिस ने पूरन सिंह की ओर से मुकेश की पत्नी सीमा, ससुर लल्लू सिंह, सास दुलारी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए भेजा गया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट में मुकेश की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। जांच में भी हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।