{"_id":"5c01394dbdec2241417d1c30","slug":"121543584077-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में नकब लगाकर हजारों का सामान समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों में नकब लगाकर हजारों का सामान समेटा
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दुकानों में नकब लगाकर हजारों का सामान समेटा
बरखेड़ा (पीलीभीत)। अभी अफसरों ने मातहतों को सर्दी की दस्तक के साथ रात्रि गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया ही था कि चोरों ने चुनौती देते हुए बरखेड़ा क्षेत्र को निशाने पर ले लिया। ढाई सौ मीटर की दूरी पर कस्बे से सटी दो दुकानों में नकब लगाकर चोर 50 हजार का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई और चलते बने। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जल्द खुलासे का रटारटाया बयान देकर साख बचाने में जुट गई है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ईंटारोड़ा गांव निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि उनकी टेंट की दुकान गाजीपुर कुंडा तिराहे पर है। बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान को निशाने पर ले लिया। दुकान पर लगे ताले तोड़ने के साथ ही चोरों ने दीवार में नकब लगाकर भीतर प्रवेश किया। यहां से चोर करीब 30 हजार कीमत का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे दुकान पहुंचने पर उनको घटना की जानकारी हुई। इधर, ढाई सौ मीटर की दूरी पर बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्थित कस्बे मोहल्ला इंद्रीगंज निवासी मदनलाल शर्मा की वर्कशाप में भी चोरों ने वारदात की। पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर भीतर रखा 20 हजार कीमत का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर उनको घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि उनको अभी तक कोई क्लू नहीं मिल सका है।
चार साल पहले भी हुई थी वारदात
अब्दुल रहीम ने बताया कि उनकी दुकान में चार साल पहले भी वारदात हुई थी। 2014 में नूर अहमद नाम के उनके किराएदार दुकान में ही रहते थे। उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। इसकी पुलिस ने लूट के बजाए चोरी में रिपोर्ट दर्ज की। उसका भी आज तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जानकारी जुटाई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सुरागरसी की जा रही है। प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द वर्कआउट किया जाएगा।
राजकुमार भारद्वाज, थानाध्यक्ष बरखेड़ा