फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कार में गंध डाल ठेकेदार का नगदी भरा बैग उड़ाया

कार में गंध डाल ठेकेदार का नगदी भरा बैग उड़ाया

Tue, 12 Dec 2017 07:36 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
कार में गंध डाल ठेकेदार का नगदी भरा बैग उड़ाया
इसी गाड़ी से उड़ाया बैग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। ठेकेदार कस्बा गजरौला निवासी विपुल राय की स्कार्पियो में गंध डाल दी गई। इससे स्कार्पियो में बैठी ठेकेदार की पत्नी विनीका राय और उसके चार साल के बच्चे को बदबू के साथ खासी आने लगी। विनीका अपने बच्चे को लेकर स्कार्पियो से नीचे उतर गई। इस दौरान उचक्के ने स्कार्पियो से बैग उड़ा दिया। बैग में पचास हजार रुपये और कुछ अभिलेख थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ की। बैट्री व्यापारी के प्रतिष्ठान में लगे सीसी कैमरे की वीडियो रिकार्डिंग देखी। जिसमें आरोपी बदमाश स्कार्पियो से बैग निकालकर ले जाता देखा गया।
घटना नगर के माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार को अपराह्न करीब सवा बारह बजे हुई। ठेकेदार विपुल राय ने बताया कि पत्नी और बच्ची को साथ लेकर स्कार्पियो से रमनगरा में मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने जा रहे थे। खराब इन्वर्टर को दिखाने को माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप नगर के प्रमुख बैट्री व्यापारी की दुकान के बाहर स्कार्पियो रोकी थी। इंवर्टर बैट्री व्यापारी को देने के बाद समीप स्थित रेलवे के एलएनटी कार्यालय काम से चले गए। स्कार्पियो में पत्नी और बच्ची थी। इस दौरान बदमाशों ने उसकी स्कार्पियो में कुछ ऐसा पदार्थ डाल दिया, जिससे बदबू और खासी से स्कार्पियो में पत्नी को बैठना मुश्किल हो गया। पत्नी बच्ची को लेकर स्कार्पियो का गेट खोलकर नीचे उतर कर खड़ी हो गई। इस दौरान दूसरी साइड से एक बदमाश ने स्कार्पियो से बैग उड़ा दिया। बैग में पचास हजार रुपये और बैंक, जीसीबी आदि के अभिलेख थे। घटना की सूचना पर सीओ अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बैट्री व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लगे सीसी कैमरे की वीडियो फुटेज देखी। जिसमें स्कार्पियों से बैग निकालकर ले जाता युवक दिखाई दिया। उसके पीछे उसका एक साथी भी था। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विपुल राय की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन

000000
बोनट पर काला तेल भी डाला
पूरनपुर। बैग पड़ाने वाले बदमाशों ने ठेकेदार की स्कार्पियो के बोनट के आगे इंजन में काला तेल भी डाला था, ताकि ठेकेदार को बोनट पर पड़े तेल को लेकर भ्रमित किया जा सके। स्कार्पियो से ठेकेदार के चले जाने के बाद बदमाशों ने नया फंडा अपना कर उसकी स्कार्पियो में कुछ ऐसा डाल दिया, ताकि स्कार्पियो में बदबू आने के साथ उसमें बैठे लोगों को खासी आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
सराफ व्यापारी की कार से उड़ाया गया था बैग
पूरनपुर। घटना स्थल से करीब सौ मीटर दूरी पर नौ अक्तूबर को नगर के सराफ व्यापारी राजेश रस्तोगी की कार के बोनट के आगे इंजन पर काला तेल डालकर उस समय बैग उड़ाया गया था, जब वे एक पेट्रोल पंप पर बच्चे के स्कूल से पत्नी मीना रस्तोगी के वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे। बैग में एक लाख रुपये, 140 ग्राम सोने के आभूषण थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका।
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed