फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगदी, आभूषण सहित डेढ़ लाख की चोरी

नगदी, आभूषण सहित डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नगदी, आभूषण सहित डेढ़ लाख की चोरी
शाह गार्डन कालोनी में नगदी, आभूषण सहित डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन


खेकड़ा (बागपत)। नगर की शाह गार्डन कालोनी में एक व्यक्ति के मकान में घुसकर चोरों ने डेढ लाख रुपये की नगदी और एवं पचास हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। पीडित ने थाने पर पहुंचकर पड़ोस के ही एक युवक पर चोरी की आशंका जताई।

नगर की शाह गार्डन कालोनी निवासी जगमेहर रेलवे रोड पर दुकान करता है। दिन के समय पिता-पुत्र दुकान पर थे। दोपहर करीब दो बजे जगमेहर की पत्नि मकान का गेट बंद कर बाजार में सामान लेने के लिए चली गई। जब बाजार से घर लौटी तो मकान के अंदर कमरे का नजारा देखकर दंग रह गया। कमरे की सेफ का ताला टूटा एवं सामान बिखरा मिला। पीडित जगमेहर ने थाने पर पहुंच पडौस के ही एक युवक पर शक जता नगदी एवं जेवरात चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर उक्त युवक को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed