फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीड़ित लगाता रहा चक्कर, आरोपी की तरफ से दर्ज कर दी रिपोर्ट!

पीड़ित लगाता रहा चक्कर, आरोपी की तरफ से दर्ज कर दी रिपोर्ट!

Sun, 13 Aug 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित लगाता रहा चक्कर, आरोपी की तरफ से दर्ज कर दी रिपोर्ट!
पीड़ित लगाता रहा चक्कर, आरोपी की तरफ से दर्ज कर दी रिपोर्ट
विज्ञापन

जहानाबाद पुलिस पर लगाया संगीन आरोप, एसपी से की शिकायत
निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की परिवार ने लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने के बाद परिवारीजनों पर जानलेवा हमला बोला गया। इसकी शिकायत जहानाबाद पुलिस से लेकर डीआईजी तक की गई। जिसके बाद थाना पुलिस जांच के नाम पर पीड़ित से चक्कर लगवाती रही और दूसरे पक्ष से तहरीर लेक र मुकदमा दर्ज कर महिला के परिवारीजनों का ही चालान कर दिया। जहानाबाद पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार एसपी से लगाई है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी एक युवक ने बताया कि 29 मार्च की शाम पांच बजे उसकी भाभी घर पर झाडू लगा रही थी। इस बीच गांव के कुछ लोग घर में घुस आए और महिला को दबोच रेप करने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर परिवारीजनों ने बीच बचाव कराने की कोशिश की तो अपने साथियों को बुलाकर आरोपियों नगे जमकर पीटा। तमंचे से फायर करने का भी आरोप है। इसकी शिकायत थाना पुलिस से लेकर डीआईजी से की गई। जिसकी जांच करने के नाम पर कई दिनों तक जहानाबाद पुलिस पीड़ित से चक्कर लगवाती रही। इसके बाद एक अप्रैल को आरोपियों की तरफ से मिली तहरीर पर पीड़ित के परिवार वालों पर ही मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। अब पुलिस दर्ज किए गए उसी मुकदमे के आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने में जुटी है। शिकायतकर्ता ने एसपी से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इसमें जहानाबाद पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed