फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रामलीला रोड पर महिला के बेहोश मिलने से मचा हड़कंप

रामलीला रोड पर महिला के बेहोश मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 12 Aug 2017 05:03 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
रामलीला रोड पर महिला के बेहोश मिलने से मचा हड़कंप
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास एक स्थान पर शनिवार को सत्संग कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से काफी संख्या में महिला और पुरुष आए। दोपहर दो बजे रामलीला रोड पर मंडी समिति गेट के पास एक 28 वर्षीय विवाहिता बेहोश पड़ी मिली। उसके पास एक छोटा बच्चा रो रहा था। यह देख कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। एक राहगीर ने महिला के जहर खाने के बाद बेहोश होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आनन -फानन में महिला को जिला अस्पताल ले आई। यहां उसका इलाज किया गया, लेकिन होश में आने के बाद भी महिला कुछ सही तरीके से बता नहीं सकी। उसके जहर खाए होने की आशंका भी गलत निकली। उधर अस्पताल स्टाफ महिला को लेकर खासा घबराया दिखा। उन्होंने बताया कि उक्त महिला पूर्व में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक पर चोरी का आरोप लगा रुपये ठग चुकी है। इसके अलावा चोरी में पकड़े जाने के साथ ही लोगों पर झूठे आरोप लगा रुपये ऐंठ चुकी है। जिसको लेकर कर्मचारी अकेले में महिला के पास जाने से खासा कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed