{"_id":"6b0b0b10d0ed7b0808038c7a","slug":"without-accountants-the-disposal-of-revenue-complaints-stalled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-170116-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लेखपालों के बिना राजस्व शिकायतों का निस्तारण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लेखपालों के बिना राजस्व शिकायतों का निस्तारण ठप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि चुनाव संबंधी बैठक और जनगणना कार्य में लेखपालों की ड्यूटी लगाए जाने से राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर असर पड़ा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के कई थानों में जिम्मेदार अधिकारी और लेखपाल नदारद रहे। इसके चलते जमीन संबंधी शिकायतों का समाधान नहीं हो सका और फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
बेवाना थाने में सीओ अरुण कुमार नौहवार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया गया, लेकिन लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण राजस्व संबंधी शिकायतें लंबित रह गईं। सीओ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए। किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उसकी समस्या का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उधर, मालीपुर थाने में इस्माइलपुर निवासी उदयराज ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर पट्टीदार पिलर लगाकर कब्जा कर रहे हैं। डायल 112 पुलिस के मना करने के बावजूद वे कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। समाधान दिवस में लेखपाल के मौजूद नहीं होने से उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह अकबरपुर थाने में जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे लोरपुर निवासी राकेश को भी बिना समाधान के वापस लौटना पड़ा। आलापुर, जलालपुर समेत अन्य थानों में भी राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में यही स्थिति देखने को मिली।