फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 17 Mar 2019 10:27 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर चिरौंजीलाल कॉलेज के पास दो बाइकों की भिड़ंत में 24 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। देर शाम एकत्र हुए परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी का गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी कोई तहरीर कार्रवाई के लिए नहीं दी गई है। मौके से पुलिस को एक हेलमेट के टुकड़े भी मिले हैं। हालांकि बाइक चलाते वक्त वह हेलमेट पहना था या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र लालाराम उत्तराखंड के रूद्रपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी करते थे। उसकी शादी एक साल पहले मोहल्ला नई बस्ती निवासी सीमा देवी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही वह अपनी ससुराल जाकर रहने लगा था। रविवार शाम को संतोष बाइक से घरेलू काम से जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर चिरौंजीलाल कॉलेज के पास दूसरी बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल परिसर में बनी मोर्चरी में रखवाया गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। पहले तो हादसे में युवक की जान जाने का शोर रहा। बाद में शाम करीब सात बजे परिजनों की भीड़ आक्रोशित हो गई और जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। मोर्चरी गेट को धक्का देकर तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर परिजनों को शांत कराया जा सका। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि परिवार वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर छानबीन कराई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछने पर पता लगा है कि जिस बाइक से टक्कर हुई है, उस पर तीन लोग सवार थे। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत दो घायल
पूरनपुर। असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा के पास दो बाइकों की रविवार शाम भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव रंपुरा फकीरे निवासी सफाई कर्मचारी 32 वर्षीय अनिल कुमार और दूसरी बाइक पर सवार खुटार शाहजहांपुर के गांव नवदिया निवासी कैलाश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed