फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वृद्धा ने दी दुष्कर्म की तहरीर, नामजद रिपोर्ट

वृद्धा ने दी दुष्कर्म की तहरीर, नामजद रिपोर्ट

Mon, 07 Jan 2019 12:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा ने दी दुष्कर्म की तहरीर, नामजद रिपोर्ट
पीलीभीत। एक दिन पूर्व सुनगढ़ी थाने पहुंच गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाने वाली 60 वर्षीय वृद्धा ने पुलिस को दुष्कर्म की तहरीर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने का भी आरोप लगाया। थाना पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी विवेचना सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वृद्धा ने बताया कि उसके पति की डेढ़ साल पूर्व मौत हो चुकी है। तीन जनवरी की शाम पांच बजे वह काम के सिलसिले में शहर आ रही थी। इस बीच गांव के ही ख्यालीराम ने उसको लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में मकसूदपुर-बकसपुर मार्ग पर गन्ने के खेत में खींच दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकाया गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी पुष्कर सिंह ने बताया कि पहले वृद्धा ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दी गई तहरीर में दुष्कर्म किए जाने की बात लिखी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed