फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किशोरी की तलाश में पंजाब रवाना हुई पुलिस टीम

किशोरी की तलाश में पंजाब रवाना हुई पुलिस टीम

Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की तलाश में पंजाब रवाना हुई पुलिस टीम
अमरिया (पीलीभीत)। लापता बेटी का सुराग लगाने के लिए नाबालिग समेत तीन लोगों को फार्म हाउस पर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में अब पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बंधनमुक्त कराए लोगों से मिली जानकारी के बाद किशोरी को तलाशने के लिए एक टीम पंजाब के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस के प्रबंधक की नाबालिग बेटी को क्षेत्र का राहुल फुसलाकर पंद्रह जुलाई को ले गया था। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के तीन रिश्तेदारों को फार्म हाउस पर बंधक बनाकर मारपीट की थी। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र यादव के दखल के बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल की अगुवाई में पहुंची टीम ने तीनों लोगों को शुक्रवार रात बंधनमुक्त कराया था। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को दो लोग जेल भेज दिए गए थे। पुलिस की दोनों पक्षों से हुई पूछताछ में किशोरी के कुछ दिन बरेली में रहने के बाद पंजाब चले जाने का पता लगा था। इसके बाद अब पुलिस किशेारी को तलाशने में जुट गई है। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि एक टीम को पंजाब भेजा गया है। किशोरी के मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed