फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीए की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

बीए की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 05 Feb 2018 07:08 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
बीए की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

प्रवेश पत्र लेने निकली थी घर से, खेत में मिली साइकिल
चाचा ने अज्ञात के खिलाफ दी बरखेड़ा पुलिस को तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। प्रवेश पत्र निकलवाने के लिए रविवार सुबह आठ बजे साइकिल से कैफे पर जाने को निकली बीए की छात्रा मुड़िया हुलास (बरखेड़ा) निवासी रोशनी देवी पुत्री गंगासरन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। काफी समय बाद भी छात्रा के घर न लौटने पर परिवार वालों ने तलाशा, तो उसकी साइकिल टिकरी रोड पर एक खेत में पड़ी मिली। छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए परिवार वालों ने सोमवार को बरखेड़ा पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। परिवार ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस को दी तहरीर में मुड़िया हुलास गांव के रहने वाले रामसरन ने बताया कि उनकी भतीजी रोशनी देवी बरेली कॉलेज से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह इंटरनेट कैफे पर अपना प्रवेश पत्र निकलवाने जाने की बात कहकर साइकिल से घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी छात्रा के वापस घर न आने पर परिवार वाले उसकी खोजबीन को निकले। इस बीच टिकरी रोड पर एक खेत में छात्रा की साइकिल पड़ी मिली। खेत के भीतर और आसपास के स्थान पर उसे काफी तलाशा, लेकिन छात्रा का पता नहीं लगा। परिवार वालों ने यह भी कहा कि जब इसकी तहरीर पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने तहरीर बदलकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बात लिखकर लाने को कहा है। दी गई तहरीर पर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। उधर, जिरौनिया चौकी इंचार्ज बालकराम का कहना है कि युवती के किसी के साथ चले जाने की बात निकलकर आ रही है। परिवार वालों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस पर लगाए जा रहे तहरीर बदलवाने के आरोप को भी गलत बताया।
विज्ञापन

000
तहरीर बदलवा रही पुलिस
छात्रा के लापता होने के बाद पुलिस से गुहार लगाने पहुंचे परिवार वालों की सुनवाई करने के बजाए बरखेड़ा पुलिस खेल करने में जुटी रही। छात्रा के गायब होने के बाद रिपोर्ट भले न लिखी जा सकी हो, लेकिन तहरीर बदलवाने का प्रयास पुलिस की ओर से किया जाता रहा। थाना पुलिस परिवार वालों से अपहरण करने के बजाए बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बात लिखकर देने के लिए दूसरी तहरीर मांगती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed