फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी को जहर देकर मार डाला

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी को जहर देकर मार डाला

Tue, 13 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी को जहर देकर मार डाला
बरखेड़ा (पीलीभीत)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा की पुत्री विमला देवी (27) की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। पति समेत नौ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजरहा गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी विमला देवी की शादी पांच साल पहले ग्राम मधईया निवासी ताराचंद से की थी। जिससे उसके दो बच्चे कन्हईलाल (4) और सुमित (3) हैं। आरोप है कि ससुराल वाले पिछले कई दिनों से प्लाट खरीदने के लिए दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको न देने पर लगातार विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार सुबह विवाहिता विमला देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी है। इसकी सूचना मिलने पर जब वह बेटी की ससुराल जा रहे थे। उस वक्त आरोपी शव लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाल राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर मृतका के पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया ने पीड़ित पिता से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। मौका मुआयना करने के बाद अफसरों ने पीड़ित को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने पति ताराचंद, ससुर रुपलाल, श्रीकृष्ण जेठ, मुकेश देवर, सास ज्वालादेवी, रामकुमारी, लीलावती, ओमवती, सावित्रीदेवी ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पति समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed