फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाग में गोवंशीय की हत्या करते एक दबोचा, दो भागे

बाग में गोवंशीय की हत्या करते एक दबोचा, दो भागे

Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
बाग में गोवंशीय की हत्या करते एक दबोचा, दो भागे
एक क्विंटल गोमांस व औजार बरामद, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के कैंचूटांडा में हुई कार्रवाई
अमरिया (पीलीभीत)। कैंचूटांडा गांव में यूकेलिप्टस के बाग में छापामारी कर अमरिया पुलिस ने गोवंशीय पशु की हत्या करते एक आरोपी को धर दबोचा। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मौके से गोमांस व औजार बरामद कर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

घटना मंगलवार सुबह की है। अमरिया पुलिस को सूचना मिली कि कैंचूटांडा गांव में कुछ लोग यूकेलिप्टस के बाग में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए एसएसआई पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने टीम के साथ बाग में छापामारी की। इस दौरान तीन लोग गोवंशीय की हत्या करते दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी कैंचूटांडा गांव निवासी अखलाक अहमद को धर दबोचा। जबकि उसके दो साथी गांव निवासी पप्पू पुत्र लतीफ और उदयपुर निवासी पप्पू पुत्र मुन्ने भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष अतर सिंह ने बताया कि मौके से एक क्विंटल गोमांस, औजार बरामद किए गए हैं। गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed