{"_id":"6ab6d81533701c4cf10c6690","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159388-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो बाइकें टकराईं, मारपीट में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो बाइकें टकराईं, मारपीट में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में दो युवकों की बाइक टकराने पर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग फूल सिंह, बॉबी और अंकित घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले बॉबी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात 10 बजे बाजार से बाइक पर घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में कॉलोनी के ही रहने वाले सलमान की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पता लगने पर तब परिजनों ने मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि सलमान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे, उसके भाई अंकित और पिता फूलसिंह को डंडों और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों के आने पर वह भाग गए। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
आरोपियों सलमान, आमिर, चांद, शाहरुख, आसिफ और शाहबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।